logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Talathi Bharti 2023: सर्वर हुआ डाउन; अभ्यर्थियों ने जमकर किया हंगामा, दोपहर की परीक्षा का टाइम बदला


नागपुर: जिले में शुरू तलाठी भर्ती को लेकर लगातार अनिमियत्ता की शिकायत सामने आरही है, अभ्यर्थी एक तरफ जहाँ पेपर लिक  होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सर्वर डाउन होने के कारण भी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ऐसा ही मामला सामने आया है। नागपुर में सुबह 9 बजे पेपर देने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर गए, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण सुबह 9 बजे के बाद भी विद्यार्थियों को बाहर रखा गया। समय बीतते देख अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। वहीं लेट होने के कारण दोपहर में ली जाने वाली परीक्षा के समय में बदलाव कर दिया गया है। 

सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से तलाठी परीक्षा का आयोजन किय है। नागपुर के एमआईडीसी परिसर में सेंटर बनाया गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में अभयर्थी परीक्षा देने के लिए सेंटर पर पहुंचे। लेकिन सरकार डाउन होने के कारण उन्हें अंदर नहीं लिया गया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब अभ्यर्थियों को अंदर नहीं लिया गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस कारण कुछ समय के लिए माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, डोबरा सर्वर आने के बाद उन्हें परीक्षा देने के लिए अंदर भेजा गया। 

डेढ़ घंटे लेट होगा दोपहर का पेपर 

राज्य सरकार ने दो चरणों में परीक्षा आयोजित की है। यानि की एक दिन में दो बार परीक्षा का आयोजन होगा। पहला चरण सुबह नौ से 11 और दूसरा चरण 12.30 से 2.30 तक होने वाला था। हालांकि, सर्वर डाउन होने के कारण सुबह का पेपर समय पर शुरू नहीं हो सका। इसी को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर में होने वाले पेपर के समय में बदलव किया गया है। इसके तहत अब पेपर डेढ़ घंटे की देरी से शुरू होगा। जो पेपर 12.30 शुरू होने वाला था वह अब दो बजे से शुरू होगा। 

10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

राज्य में इस साल चार साल बाद तलाथी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए दस लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा गुरुवार 17 अगस्त से राज्य के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई। सर्वर डाउन होने की शिकायत केवल नागपुर में नहीं बल्कि अमरावती, अकोला, छत्रपति संभाजी नगर में भी सामने आई है। वहां भी अभ्यर्थियों द्वारा इसी तरह का हंगामा किया है।

देखें वीडियो: