logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: टैंकर चालक ने नाबालिग के साथ की छेड़खानी 


नागपुर: एक टैंकर चालक द्वारा पानी भरने आई एक नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग की माँ की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक विजय चिंतामणराव घोड़े (43, ठावरे ले आउट, एकात्मता नगर) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों के महीने में एकात्मता नगर परिसर में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है। इसी के मद्देनजर शनिवार को फरियादी ने अपनी 15 वर्षीय बच्ची को 300 रुपये दिए और टैंकर चालक को देकर पानी भरने को कहकर अपने काम पर चली गई। जैसे ही टैंकर आया नाबालिग ने 300 रूपये देकर पानी भरना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी टैंकर चालक पिछले से आया बच्ची को छूने लगा। वहीं जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो 100 रुपये वापस देकर किसी को नहीं बताने की धमकी दी। 

बच्ची ने तुरंत इस बात की जानकारी फ़ोन कर अपनी माँ को दी। बच्ची के साथ हुई इस घटना को लेकर फरियादी तुरंत पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।