logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: राष्ट्रीय महामार्ग पर टाटा सूमो ने ट्रक को मारी टक्कर; गाडी के उड़े परखच्चे, छह लोग गंभीर रूप से घायल


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 में एक टाटा सूमो चालक ने खड़े ट्राली ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सूमो में सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप ले घायल हो गए हैं, जिनकों नागपुर के सरकारी चिकिसालय में भर्ती करवाया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन महिला एवं तीन पुरुष मिलकर प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे. राष्टीय महामार्ग क्रमांक 44 में कुंभलकर ढाबे के पास एक ट्रेलर खड़ा था. दोपहर 12 बजे के लगभग सूमो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूमो के परखच्चे उड़ गए. 

घटना की जानकारी मिलने पर कन्हान थानेदार राजेन्द्र पाटिल एवं ट्राफिक इंचार्ज अनिल यादव सहित पूरी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. सभी घायलों को नागपुर के सरकारी चिकिसालय में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति नाजूक बनी हुई है. समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम नहीं मिल पाए हैं.