logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

14 हजार की रिश्वत लेते एजेंट को एसीबी ने किया गिरफ्तार, घेरे में असिन नगर जोन का कर निरीक्षक भी


नागपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को कार्रवाई को अंजाम देते हुए महानगरपालिका के आसीनगर जोन में एक दलाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार दलाल का नाम  मानकापुर निवासी सत्येंद्र सुरेश भराड़े (36) है। वहीं इस मामले में मनपा के कर निरीक्षक की भूमिका भी सामने आई है, लेकिन फिलहाल उसे आरोपी नहीं बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वांजरी लेआउट की वीरचक्र सोसाइटी में रहता है। उसने अपने प्लॉट का नामांतरण करने के लिए आसीनगर जोन कार्यालय में आवेदन दिया था। वर्ष 2017 में आवेदन देने के बावजूद उसका कोई काम नहीं हुआ। मंगलवार को उसने जोन कार्यालय में जाकर पूछताछ की। वहां सत्येंद्र से मुलाकात हुई। उसने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी से उसकी पहचान है। 15,000 रुपये देने पर प्लॉट का नामांतरण हो जाएगा। हालांकि मोलभाव करने के बाद सत्येंद्र 14,000 रुपये में काम करवाने के लिए मान गया। 

परेशान व्यक्ति ने प्रकरण की शिकायत एसीबी से की। बुधवार को एसीबी की टीम ने दलाल को सरकारी काम करने के लिए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा। इस मामले में असिन नगर जोन के कर निरीक्षक की भूमिका भी सामने आई है। आरोपी सत्येंद्र ने बताया कि, वह कर निरीक्षक के कहने पर पैसे लेने गया था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कर निरीक्षक की भूमिका की जांच कर रही है। पांचपावली पुलिस ने आरोपी दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।