logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Tekdi Flyover Demolition: तेज गति से चल रहा तोड़ने का काम, लगाए गए दो पोकलैंड


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी द्वारा के सामने स्थित टेकड़ी फ्लाईओवर को तोड़ने काम जोरशोर से शुरू है। बुधवार से फ्लाईओवर तोड़ने का काम शुरू किया गया है। पहले दिन जहां निचे की दुकाने तोड़ी गई, वहीं आज गुरुवार को ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया गया। इसके लिए दो पोकलैंड मशीनें लगाई गई है।

महामेट्रो ने फ्लाईओवर तोड़ने का काम मेसर्स मौट को दिया है। कंपनी ने मौसम सही रहने पर 15 दिनों के अंदर फ्लाईओवर तोड़ने की बात कही है। मानस चौक ने फ्लाईओवर तोड़ने का काम शुरू किया गया है। पहले दिन निचे बनी दुदुकानों को तोड़ने के बाद आज ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया है। कंपनी दो पोकलैंड मशीनों द्वारा ऊपरी हिस्सा तोड़ रही है। जिस गति से फ्लाईओवर को तोडा जारहा है, उसको देखते हुए तय समय में काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

2008 में 16.43 करोड़ की लगत से इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था। इस फ्लाईओवर बनाने का मकसद रेलवे स्टेशन के सामने होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करना था। लेकिन, समय के साथ यह निवारण की जगह समस्या का और कारण बन गई। इसी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे तोड़कर इसकी जगह छह लेन की सड़क बनाने का तय किया।

फ्लाईओवर तोड़ते समय महामेट्रो ने जरुरी उपाय उठाये हैं। कंपनी ने जयस्तंभ चौक से लेकर मानस चौक के बीच यातयात पूरी तरह रोक दिया है। वहीं उसे कस्तूरचंद्र पार्क की तरफ से डाइवर्ट किया हुआ है। इसी के साथ मलबा सड़क पर न आए इसके लिए फ्लाईओवर की साइड में तीन की अस्थाई दिवार भी बनाई गई है।