logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Temple Dress Code: अब मंदिरों में प्रवेश के लिए होंगे ड्रेस कोड, देवालय के बाहर लगेंगे बोर्ड


नागपुर: महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने महाराष्ट्र के मंदिरों में वस्त्र संहिता (ड्रेस कोड) लागू करने का फैसला किया है। महासंघ के संयोजक सुनील घनवट ने बताया कि शुक्रवार से नागपुर के मंदिर में इसकी शुरुआत की गयी। घनवट ने कहा, महाराष्ट्र मंदिर न्यास परिषद की एक बैठक फरवरी माह में जलगांव में आयोजित की गई थी जिसमें तीन सौ से अधिक मंदिर पदाधिकारियों ने भाग लिया था। मंदिर अनुदान, मंदिरों को सरकार को सौंपने पर चर्चा हुई।

पहला निर्णय जलगांव जिले के श्री मंगल ग्रह मंदिर (अमलनेर में) में लिया गया। पिछले साल नागपुर में एक बैठक भी हुई थी और पहल सक्रिय रूप से शुरू हुई थी। मंदिर की पवित्रता बनी रहनी चाहिए। इसी भूमिका को ध्यान में रखते हुए ड्रेस कोड लागू किया गया। देश के कई मंदिरों में प्राचीन काल से ही ड्रेस कोड लागू है। तमिलनाडु में हाई कोर्ट ने ड्रेस कोड लागू करने का आदेश दिया था। 

सुनील घनवट ने यह भी उल्लेख किया कि यह प्रक्रिया जागरूकता और ज्ञान के बारे में है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे कि राज्य सरकार के नियंत्रण वाले मंदिर में इस फैसले को लागू किया जाए। 

उपराजधानी के चार मंदिरों में वस्त्र संहिता

नागपुर के चार मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया गया है। इनमें श्री गोपाल कृष्ण मंदिर, धंतोली, श्री संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर, बेल्लोरी (सावनेर), श्री बृहस्पति मंदिर, कनोलीबारा, श्री दुर्गा माता मंदिर हिलटॉप शामिल हैं।

मंदिर के बाहर एक शिलापट्ट होगा

धनवट ने बताया कि, कुछ इसे अज्ञानता से पहनते हैं। हालांकि, मंदिर में प्रवेश करते समय ऐसे पुरुषों और महिलाओं को मंदिर के अधिकारियों द्वारा शॉल, रूमाल आदि कपड़े के साथ प्रवेश करने का आग्रह किया जाएगा। मंदिर के बाहर भी इसी तरह का बोर्ड लगेगा।