logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तनाव ने ली पूर्व पत्रकार दानिश शेख की जान


नागपुर: नवभारत अख़बार के पूर्व पत्रकार दानिश शेख ने शुक्रवार और शनिवार रात के दरमियान यहां नंदनवन स्थित अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दानिश नागपुर की फ़ॉरेस्ट बीट में एक प्रमुख पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. बीते कुछ समय से वो आर्थिक, व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण गंभीर अवसाद में थे। मीडिया बिरादरी ने दानिश शेख के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
 
नागपुर के नंदनवन परिसर में रहने वाले दानिश ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दानिश कुछ समय से पीठ के दर्द से परेशान थे साथ ही कुछ महीने पहले ही पत्नी से तलाक हो जाने के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंदनवन निवासी दानिश शेख बताया जा रहा है। दानिश नवभारत ग्रुप में पत्रकार के रूप में काम कर चुका है। परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। डेढ़ साल पहले दानिश की शादी हुई है परंतु 6 महीने बाद ही पारिवारिक विवाद के चलते उसका पत्नी से तलाक हो गया था जिसके बाद से ही वह डिप्रेशन में रहने लगा था। कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव होने के बाद दानिश की हालात बेहद गंभीर हो गयी थी.इस दौरान कई दिन अस्पताल में उसने जिंदगी और मौत से जंगलड़ी थी.हाल फ़िलहाल 4 महीने पहले ही उसे पीठ में तेज दर्द की शिकायत होने के बाद चलने-फिरने में असमर्थता हो गई थी। शुक्रवार देर रात दानिश ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। इस घटना के बाद दानिश का पूरा परिवार सदमे में है । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।