logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपुर में मसाले की फैक्ट्री में FDA का छापा, 95 हजार का मटन मसाला जब्त ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

ठाकरे मेरे कुल पर टिप्पणी कर ओबीसी समाज का कर रहे है अपमान-बावनकुले



नागपुर: सरनेम को लेकर बार-बार हो रहे वक्तव्य को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.बावनकुले ने इसे ओबीसी समाज के अपमान से जोड़ा है.उन्होंने कहा की उद्धव  बार-बार मेरे उपनाम की आलोचना कर रहे जिससे उन्हें तो कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन वो जिस ओबीसी समाज से आते है यह उसका अपमान है.बावनकुले ने कहा की मेरा कुल हिन्दुत्ववादी है जबकि ठाकरे अपने कुल को डुबाने में लगे हुए है.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने सावरकर पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पवार उद्धव ठाकरे की भूमिका को छलावा क़रार दिया। एक तरफ सावरकर के अपमान नहीं सहने की बात कहना और सत्ता के लिए कांग्रेस के गठबंधन में बने रहना यह दोगली भूमिका है.भविष्य में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।उद्धव के मन में अब भी खुद सीएम बनने और बेटे को मंत्री बनाने की महत्वकांक्षा है.बीते तीन वर्षो से लगातार राहुल गांधी सावरकर का अपमान कर रहे है.ठाकरे में अगर हिम्मत है तो वो कांग्रेस का साथ छोड़े।इस तरह के बयानों का कोई मतलब नहीं है. उद्धव ठाकरे झूठे है और 'नौटंकी' कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे गठबंधन से हटने का फैसला करे या ये नहीं कर सकते तो कम से कम हिन्दुत्व की राह छोड़ चुके है यही ऐलान करें। बावनकुले ने कहा की राज्य में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक निकाली जाने वाली सावरकर गौरव यात्रा के तहत सावरकर के विचारों को भाजपा जन-जन तक पहुचायेगी। भाजपा के 16 करोड़ कार्यकर्त्ता सावरकर के विचार लेकर चल रहे है.इस यात्रा के माध्यम से राज्य में एक करोड़ लोगों को जोड़ा जायेगा।