logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बेलगावी जेल से ही आया फ़ोन; आयुक्त अमितेश कुमार बोले- आरोपी महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच 


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को धमकी देने मामला राज्य सहित देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। तीन महीने में दो बार केंद्रीय मंत्री को धमकी मिलने के कारण पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान उठने लगा है। वहीं इस मामले पर आयुक्त अमितेश कुमार (CP Amitesh Kumar) ने बड़ी जानकारी दी। आयुक्त ने बताया कि, अभी तक की गई जांच के अनुसार, बेलगाम (Belgavi) की जेल से ही फ़ोन आया है। इसी के मद्देनजर नागपुर पुलिस (Nagpur Police) की एक टीम बेलगावी के लिए रवाना हो गई है। यह टीम वहां जाकर आरोपी जयेश पुजारी से पूछताछ करेगी। 

युवती अस्पताल में भर्ती 

मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री कार्यालय में फ़ोन कर जायेश पुजारी नामक आपरधी का नाम लेकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इसके लिए मेंगलुरु निवासी एक युवती का नंबर दिया गया था। युवती एक इवेंट कंपनी में काम करती है और उसका बॉयफ्रेंड बेलगांव जेल में बंद है। युवती हो हिरासत लेने के सवाल पर कुमार ने बताया कि, “फ़िलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है। वहां की स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि, युवती भी इस में शामिल है या केवल एक मोहरा है।”

ख़ुफ़िया विभाग के साथ मिलकर कर रहे काम 

आयुक्त ने बताया कि, "नागपुर पुलिस वहां की पुलिस और स्थानीय ख़ुफ़िया विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। वहां की स्थानीय पुलिस भी इस मामले पर जांच कर रही है। जेल के अंदर से ही फ़ोन करने की जानकारी है। इसलिए इसकी भी जांच कर रहे हैं।" उन्हों कहा कि, 'पिछली बार जब यह मामला सामने आया था तब नागपुर पुलिस ने जेल प्रशासन और वहां की स्थानीय पुलिस को जेल के अंदर मोबाइल मौजूद होने की जानकारी दी थी। लेकिन इसके बावजूद वहां मोबाइल कैसे पहुंच यह जांच करने का विषय है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।"