logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रयान-3 की सफलता से झूमा देश, लैंडिंग को लेकर नागपुर पुलिस ने ऐसा किया ट्वीट; हो गया वायरल


नागपुर: चंद्रयान 3 (Chandrayan-3) सफलता के साथ चांद की सतह पर उतर गया है। चंद्रयान तीन की सफलता के बाद देश में जश्न का माहौल है। ख़ास से लेकर आम तक इसरो के वैज्ञानिकों और चंद्रयान को फसल बनाने में लगी टीम को बधाई दे रहे हैं। लैंडिंग के पहले नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने एक ट्वीट किया। पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग पुलिस की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या लिखा था नागपुर पुलिस ने?

नागपुर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 2019 में विक्रम लैंडर को लेकर किये ट्वीट पर री ट्वीट करते हुए इसरो को बधाई दी। पुलिस ने लिखा, "प्रिय चंद्रयान, आप अपनी इच्छानुसार कहीं भी पार्क कर सकते हैं। हम अपना टोइंग वाहन बिल्कुल नहीं भेजेंगे। सुरक्षित लैंडिंग हो!"

दक्षिण हिस्से में उतरने वाला दुनिया का पहला देश 

चंद्रयान के चाँद पर उतरने के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। जो चाँद पर पहुंचा है। इसी के साथ दक्षिणी हिस्से यानी साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश है। भारत के पहले अमेरिका और रूस इसका प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। चंद्रयान 3 के तीन दिन पहले ही रूस का लूना 25 उतरने से पहले ही क्रैश हो गया।