logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के मामले में बेटी ही निकली मुख्य सूत्रधार


नागपुर: शहर के दिघोरी निवासी निवासी पेट्रोल पंप संचालक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है.बेटी ने ही हत्या की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या कार्रवाई थी.पेट्रोल पंप संचालक दिलीप सोनटक्के 17 मई की सुबह 10 बजे के करीब भिवापुर-नागभीड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने हत्या कर दी थी.जिस समय दिलीप की हत्या हुई वो पंप पर पैसे गिन रहे थे. आरोपियों ने 1 लाख से अधिक की रकम भी लूट ली थी.इस मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद खुलासा हुआ की हत्या की सुपारी मृतक की बेटी ने ही दी थी.पता चला है की दिलीप को शराब पीने की आदत थी.शराब की लत में वो अक्सर घर में पत्नी और बेटी से साथ मारपीट किया करता था.इसी से तंग आकर बेटी ने ही पिता की हत्या करवाए जाने का फैसला लिया। हत्या के बाद पिता की संपत्ति पर उसका अधिकार हो जायेगा और रोज मिलने वाली तकलीफों से भी निजाद मिल जाएगी इसी इरादे के दिलीप की 35 वर्षीय बेटी सर्वेश नगर निवासी  प्रिया किशोर माहुरतले ने यह प्लान बनाया था.उसके द्वारा बाकायदा सुपारी दी गई.हत्या के इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख अफ़रोज़ उर्फ़ मौलाना शेख हनीफ समेत दो अन्य आरोपी मोहम्मद वसीम उर्फ़ सोनू लाल मोहम्मद अंसारी,शेख जुबेर शेख कयूम को गिरफ़्तार किया है.गिरफ़्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.

दिन दहाड़े हुई इस हत्याकांड की वजह से जिले में अचानक से सनसनी फ़ैल गयी थी.इस घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिक जाँच में ही पता लगा लिया था की हत्या सिर्फ लूटपाट के इरादे से नहीं हुई है.मृतक की बेटी से दो दिनों तक लगातार पूछताछ की गयी.जिसमे उसने सब उगल दिया।