logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्ची की मौत का होगा विश्लेषण, मनपा की डेथ ऑडिट कमिटी के पास पहुंचा मामला


नागपुर: शहर के विजय नगर में एक 12 वर्षीय बालिका की मृत्यु का विश्लेषण (Girl Death) किया जायेगा। नागपुर महानगर पालिका की डेथ ऑडिट कमिटी (Death Authority Committee) के पास यह मामला भेजे जाने की जानकारी मलेरिया-फायलेरिया विभाग द्वारा दी गयी है। बालिका की मृत्यु डेंगू की वजह से होने की जानकारी सामने आयी थी हालांकि प्राथमिक तौर पर महानगर पालिका (NMC) ने इस आशंका को ख़ारिज किया है।

शहर के विजय नगर में विजय नगर में पिग्मी संतोष शाहू नामक बालिका की हालही में मृत्यु हो गयी थी। परिवार वालों ने बच्ची पर डेंगू का इलाज शुरू होने की बात कही थी हालाँकि महानगर पालिका के मलेरिया-फाइलेरिया विभाग ने जो दस्तावेज उसे हासिल हुए उसके अनुसार मृत्यु की वजह डेंगू से ही हुई होगी इस दावे को ख़ारिज किया है। 

इस घटना के बाद विजय नगर, धर्मनगर समेत कलमना के कई इलाको में सर्वे किया है। जहां बुखार के कई मरीज मिले है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के संशयितो के सैंपल इकट्ठा किये गए है जिनकी जाँच की जायेगी और बच्ची की मृत्यु पर मनपा की डेथ ऑडिट कमिटी विश्लेषण करेंगी।

नागपुर शहर में संक्रामक बीमारियों की घटनायें बढ़ गयी है। इन घटनाओं की वजह से घर -घर में मरीज दिखाई दे रहे है ऐसी स्थिति में संभव है की डेंगू समेत अन्य बिमारियों की मौजूदगी हो। हालाँकि एहतियातन महानगर पालिका ने सर्वे का काम शुरू करते हुए उपाययोजनाओं को अपनाना शुरू कर दिया है।