logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बिस्तर से गिरी बच्ची सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हुई मौत


नागपुर: बेड से गिर जाने की वजह से नागपुर के गरीब नवाज नगर में एक दो वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गयी.प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 वर्षीय मासूम बालिका आयशा जावेद अंसारी खेलते-खेलते बेड से गिर गयी जिस वजह से उसे गंभीर चोट आयी थी.जिस समय आयशा बेड से गिरी उस समय उसके माता पिता घर में ही मौजूद थे और सो रहे थे.बच्ची के बेड से गिरने के बाद माता पिता ने रो रही बच्ची को शांत कराया और वापस सुला दिया। पांच जुलाई की इस घटना के दो दिनों बाद जब माँ-बाप को बच्ची सिर के पिछले हिस्से में सूजन दिखाई दिया तो वो उसे लेकर मेयो अस्पताल पहुंचे। यहाँ बच्ची की हुई जांच में स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। मेडिकल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को बच्ची की मृत्यु हो गयी.