logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आखिर अवैध निर्माण को तोड़ने का काम हुआ शुरू, कमाल चौक-दिघोरी फ्लाईओवर निर्माण के दौरान वीडियो हुआ था वायरल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर के कमाल चौक से दिघोरी तक बन रहे फ्लाईओवर पिछले कई दिनों से देश भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शहर के अशोक चौक स्थित बने रहे हिस्से का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा था। जिसमें फ्लाईओवर का के हिस्सा एक घर के बालकनी से होकर गुजर रहा था। बुधवार को नागपुर महानगर पालिका ने घर के उस हिस्से को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। मशीनों की मदद से मनपा घर के उस हिस्से को तोड़ने का काम कर रही है। 

ज्ञात हो कि, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर निर्माण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके तहत शहर के अशोक चौक पर बनाये जा रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा एक घर के बालकनी से होकर गुजर रहा था। वीडियो के वायरल होने पर नागरिक लगातार सवाल उठा रहे थे। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण सहित निर्माण कंपनी पर गंभीर प्रश्नचिन्ह भी खड़ा कर रहे थे। 

वीडियो के वायरल होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग ने स्पस्टीकरण दिया था। एनएचएआई ने जारी बयान में घर को अवैध बताया था। एनएचएआई ने कहा कि, फ्लाईओवर अपने तय क्षेत्र में बनाया जा रहा है। संबंधित घर अतिक्रमण में बना हुआ है। घर मालिक ने बिना अनुमति के तय क्षेत्र से आगे बढाकर घर का निर्माण कर लिया था। राजमर्ग प्राधिकरण ने कहा था कि, नागपुर मनपा ने अतिक्रमण को लेकर संबंधित घर मालिक को नोटिस जारी किया है। इसी के साथ यह भी बताया था कि, मनपा जल्द ही इसे तोड़ने का काम शुरू करेगी।

बुधवार को नागपुर मनपा ने अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू किया। मशीनों के माध्यम से अवैध निर्माण को तोडा जा रहा है। नाजुल की जमीन पर घर का निर्माण किया गया है, मंगलवार को मनपा आयुक्त ने इसको लेकर बैठक की थी। इसके पश्च्यात शाम को मनपा अधिकारीयों ने अवैध निर्माण की नापजोप की थी। इसके पश्च्यात आज मकान मालिक ने अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। आगामी तीन से चार दिनों में अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाएगा।