logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सड़कों से भिखारी मुक्त अभियान पर सीपी की सफ़ाई,बोले नागरिकों की लगातार शिकायत के बाद ले रहे एक्शन


नागपुर: शहर को भिखारी मुक्त बनाने का अभियान नागपुर पुलिस ने शुरू किया हुआ। इसके तहत पुलिस आयुक्त ने अभी शहर के प्रमुख चौहारो सहित अन्य हिस्सों से भिखारियों को हटाने का आदेश दिया है। इसी के साथ एक जगह पर जमा होने पर करवाई करने की बात कही है। पुलिस के इस निर्णय पर सवाल उठने लगे थे, कई लोगों को कहना था कि, जी20 की बैठक के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब इसपर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जवाब दिया है। 

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि, "शहर के अंदर सड़कों पर रहने वाले भिखारियों को लेकर पुलिस ने जो कार्रवाई शुरू की है वह जी20 की बैठक को लेकर नहीं की जा रही है। हमें लगातार नागरिकों से भिखारियों को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसी के साथ कई शहर के अंदर हुए अपराध में शामिल थे। जिसके कारण यह कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ आयुक्त ने यह भी कहा कि, भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

60 प्रतिशत भिखारी हुए गायब 

आयुक्त ने बताया कि, जैसे ही पुलिस ने यह अभियान शुरू किया, शहर के अंदर जितने भी भिखारी मौजूद थे, उनमे से 60 प्रतिशत से ज्यादा भिखारी शहर से गायब हो गए। वहीं जो सही में कमजोर है और उनके सामने भीख मांगने के अलावा कोई चारा है वहीं बचे हुए हैं।" 

बनाये जायेंगे शेल्टर होम 

आयुक्त ने आगे कहा कि, "इन भिखारियों के लिए पुलिस प्रशासन ने शेल्टर होम बनाये जायेंगे और उन्हें वहां रखेंगे। इसी के साथ यह लोग दोबारा सड़क पर भीख न मांगे इसके लिए पुलिस ने उनके लिए स्किल सेंटर भी शुरू किया जायेगा और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।"