logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

G 20 में न दिखें शहर की ग़रीबी इसलिए शहर से हटायें जायेंगे भिखारी


नागपुर: मार्च में नागपुर में होने वाली G20 की बैठक को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.जगह-जगह रास्तों को चमकाया जा रहा है.नए पेड़ लगये जा रहे है और रास्तों के अगल-बगल पेंटिंग बनाई जा रही है.शहर की सूरत को संवारने के लिए लाखों रुपए खर्च किये जा रहे है.इसी बीच शहर के प्रमुख मार्गों पर डेरा जमाये बैठने वाले भिखारियों को हटाए जाने की तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है.हालाँकि भिखारियों को कहा से हटाया जाएगा इसकी तस्दीक अब तक नहीं हुई है लेकिन पुलिस आयुक्त ने बताया की नागपुर महानगर पालिका के साथ मिलकर इस संबंध में कार्रवाई की जायेगी। शहर से भिखारियों को हटाए जाने के संबंध में मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी से भी प्रश्न पूछा गया लेकिन उन्होंने इस विषय में मनपा के पास कार्रवाई का अधिकार न होने की बात कहते हुये मामला पुलिस के कंधे पर डाल दिया। मनपा आयुक्त ने यह भी बताया की नागपुर महानगर पालिका के पास भिखारियों को भोजन देने का न ही नियम है और न ही अधिकार है.मनपा सिर्फ रात्रि निवारा गृह में विश्राम की व्यवस्था कर सकती है.वह भी जो व्यक्ति 60 वर्ष से ऊपर के है उनके लिए.आयुक्त ने यह कहा की जो व्यक्ति 60 वर्ष से कम उम्र है तो वह खुद कमा-खा सकता है ऐसे में भीख मांगना ही अपने आप में अतार्किक हो जाता है.
G20 को लेकर जिस तरह से तैयारियां हो रही है और शहर में व्यवस्थायें विकसित की जा रही है.उसके हिसाब से तो तय है शहर की सड़कों पर बेपरवाह घूमने वाले भिखारियों को हटाया जायेगा उनके लिए क्या व्यवस्था होगी यह देखना दिलचप्स रहेगा।