logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घर में सो रहा था परिवार,छत के रास्ते आया चोर उड़ा ले गया 7.40 लाख का माल


नागपुर: शहर पुलिस लाख दावे करें, लेकिन लगता है अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। जैसे-जैसे दिन बीतता है चोरी की वारदातों की संख्या उतनी ही तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला गणेशपेठ पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां घर में सोते समय अज्ञात चोर ने छत से प्रवेश किया और अलमारी में रखे आभूषण और नगदी सहित 7,40,000 के सामान चुरा लिए। वहीं जब नींद खुली तो चोरी का पता चला। 

भालदारपूरा निवासी शेख सरफराज वल्द शेख शरीफ शुक्रवार को घर का मेन दरवाजा बंद कर सो रहे थे। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने छत के रास्ते उनके घर में प्रवेश किया। इसके बाद वह सीधे किचन में पहुँचा जहां अलमारी के ऊपर रखी अलमारी की चाभी उठाई और बेडरूम में जाकर अंदर रखे, आभूषणों और नगद सहित 7,40,000 के सामान चुरा लिए। 

सोने के बाद सरफराज उठे तो उन्हें अलमारी खुली हुई दिखाई दी। देखने के बाद अलमारी के अंदर रखे सामान गायब मिले। इसके बाद वह तुरंत पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।