logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टेकड़ी दूकान खाली करने का समय हुआ पूरा, अब जल्द शुरू होगा फ्लाईओवर तोड़ने का काम


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी द्वार के सामने मौजूद फ्लाईओवर के निचे बनी दुकानों को खाली करने का समय आज शुक्रवार को पूरा हो गया है।इसके तहत अब जल्द ही फ्लाईओवर को तोड़ने का काम शुरू होगा। मनपा ने इस फ्लाईओवर को तोड़कर छह लेन की सड़क बनाने का निर्णय लिया है।

ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाईओवर को तोड़कर उसकी जगह छह लेन की सड़क बनाने का आदेश दिया था। सरकार के इस निर्णय के बाद नागपुर महानगर पालिका ने दूकान मालिकों को दूकान खली करने का आदेश दिया था। इसी के साथ फ्लाईओवर स्थित एसटी स्टैंड में दूकान की जगह देने का निर्णय लिया गया था। मनपा ने ईश्वरीय चिट्टी निकलकर दुकानों का आवंटन किया गया है।

उड़ान पुल के नीचे की दुकानों को खाली करवाने के लिए महानगर पालिका के पास गुरुवार तक की डेडलाइन थी। दुकानों को हटाने की जिम्मेदारी महानगर पालिका के उपायुक्त मिलिंद मेश्राम के जिम्मे थी। एक लंबी और अदालती प्रक्रिया के बाद आज इस काम को समाप्त कर दिया है।

मेट्रो और पीडब्लूडी करेगा सड़क का निर्माण

रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर का निर्माण पीडब्लूडी विभाग ने किया था। हालांकि, अब इस सड़क ने नवनिर्माण की जिम्मेदारी महा मेट्रो को दे दी गई है। इसके तहत अब मेट्रो फ्लाईओवर को तोड़ेगा और उसकी जगह छह लेन की सड़क का निर्माण करेगा। वहीं बीते महीने हाईकोर्ट से भी इसको लेकर अनुमति मिल चुकी है। वहीं इस सड़क के निर्माण होने के बाद स्टेशन के सामने होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

110 दुकानदारों का किया गया पुनर्वसन

मनपा ने आय में बढ़ोतरी करने के लिए फ्लाईओवर के निचे बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण किया था। करीब 110 लोगों ने इन दुकानों को ख़रीदा था। जिसमें अधिकतर रेस्टोरेंट और मोबाइल शॉपी वाले थे। वहीं फ्लाईओवर तोड़ने के पहले तमाम दुकानदारों का पुनर्वसन किया गया। मनपा ने सभी दुकानदारों को सामने ही स्थित एसटी महामण्डल बस स्टैंड में दूकान बनकर ईस्वरीय चिठ्ठी के मध्यम से आवंटित की है। इसी के साथ जीने दूकान नहीं चाहिए थी, उन्हें पैसे दिए गए हैं।