logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार


नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित पूरा विदर्भ बारिश का इंतजार कर रहा है। एक तरफ जहां मानसून पूर्व बारिश नहीं हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बढ़ते तापमान सहित उमस से नागरिक परेशान हो रहा है। गुरुवार को विदर्भ के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ वर्धा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं उपराजधानी नागपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का तापमान बना रहेगा। 


बारिश कब आएगी? यह सवाल लगातार हर विदर्भवासी पूछ रहा है। एक तरफ जहाँ तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ चिपचिपाती गर्मी और उमस से नागरिक त्रस्त हो चुके हैं। आम तौर पर विदर्भ में बारिश 15 जून के आसपास पहुँचता है। लेकिन बारिश के पहले प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह बदले हुए हैं। एक तरफ न बारिश आ रही और न ही तापमान में गिरावट हो रही है। आसमन में बादल तो छाए दिखाई देते हैं, लेकिन बरसते नहीं। कहीं छींटे जरूर पड़ रहे हैं, लेकिन वो राहत देने के बजाय तकलीफ बढ़ा रहे हैं। 

बारिश नहीं होने और लागतार सूरज तपने के कारण विदर्भ के सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा हैं। गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विदर्भ के अधिकतर जिलों का तापमान एक बार फिर 44 डिग्री के ऊपर चला गया हैं। जारी आकड़ो के अनुसार, वर्धा 44.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसी के बाद नागपुर 44 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अकोला जिले का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

  • अकोला    -  | 43.4%   |
  • अमरावती -   | 42.8%   |
  • भंडारा    - | 42.0%   |
  • बुलढाणा  -  | 41.6%   |
  • ब्रह्मपुरी -| 44.2%   |
  • चंद्रपुर -  | 42.2%   |
  • गढ़चिरौली - | 41.4%   |
  • गोंदिया    -| 41.8%   |
  • नागपुर  -   | 44.0%   |
  • वर्धा     - | 44.5%   |
  • वाशिम   -   | 42.4%   |
  • यवतमाल  -   | 43.2%   |