logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: महाविकास आघाड़ी का दबदबा, 5 में से 3 सीटों पर जीत, नागपुर में भाजपा और मुख्यमंत्री को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत नाजुक


नागपुर: इमामवाड़ा थाना क्षेत्र के राजाबक्शा इलाके में एक महिला ने खुद पर मिटटी का तेल डाल कर आत्महत्या करने का घटना सामने आई है। इस हादसे में महिला 95 प्रतिशत जल गई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला की पहचान रेणुका अशोक पिल्लेवार (30, राजाबक्शा मंदिर) निवासी के रूप में की गई है। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने माता, पिता और भाई के साथ राजबक्शा मंदिर के पीछे मौजूद झोंपड़ियों में  रहती है। महिला की शादी राजस्थान में हुई थी, लेकिन पिछले आठ महीने से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। महिला को एक बच्चा भी है जो राजस्थान में पति के साथ रहता है।

रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे के आस-पास कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। तभी उन्होंने महिला को जलते हुए देखा। जिसके जानकारी उन्होंने अन्य लोगों को दी। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में  जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस के पहुंचने तक महिला आग की लपटों में घिरी हुई थी। पुलिस ने तुरंत आग बुझाई और उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

महिला के भाई ने बताया कि, उसकी बहन की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। इलाज के लिए उसे मेन्टल अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आधार कार्ड नहीं होने के कारण उसे भर्ती नहीं कराया जा सका। हालांकि, निजी डॉक्टर से उसका इलाज जारी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया इसका कारण जानने में लगी हुई है।