logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विधानसभा सत्र के बाद शुरू होगा सांस्कृतिक संकुल को तोड़ने का काम, बनाई जाएगी 13 मंजिला नई ईमारत


नागपुर: उत्तरी अंबाझरी रोड पर स्थित सांस्कृतिक संकुल (NIT Cultural Complex) को तोड़ने का मुहूर्त निकल गया है। महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र समाप्त होने के बाद सांस्कृतिक संकुल तोड़ने का काम शुरू हो सकता है। नई बिल्डिंग के निर्माण का भूमिपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) द्वारा किया जा सकता है। इसको लेकर नागपुर सुधार प्रन्यास (Nagpur Improvement Trust) ने तैयारी शुरू कर दी है। 

ज्ञात हो कि, नागपुर सुधार प्रन्यास ने उत्तरी अंबाझरी रोड पर स्थित संस्कृति संकुल की जगह 13 मंजिला मिश्रित उपयोग (वाणिज्यिक-सह-आवासीय) परिसर में तब्दील करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एनआईटी की इमारत जी+1 है और इसमें लगभग 22 दुकानें और एक बैंक्वेट हॉल भी है, जो पट्टे पर है और एनआईटी के पश्चिम डिवीजन का कार्यालय है। 

एनआईटी का सांस्कृतिक संकुल शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित है। परियोजना के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे और एनआईटी को दिए गए प्रीमियम के साथ, कुल लागत लगभग 320 करोड़ रुपये होगी। निर्माण पर खर्च करना डेवलपर पर निर्भर होगा। पीपीपी मॉडल पर विदर्भ इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से एनआईटी को 160 करोड़ रूपये मिलेंगे। जिसमें 120 करोड़ रूपये और 40 करोड़ की कीमत के दो फ्लोर शामिल है। 

नया 13 मंजिला वाणिज्यिक-सह-आवासीय परिसर 43,000 वर्ग फुट से अधिक के भूखंड पर बनाया जाएगा और कुल निर्मित क्षेत्रफल 1.75 लाख वर्ग फुट से अधिक प्रदान करेगा। डेवलपर परियोजना पूरी होने तक दुकानदारों को किराया देगा, जिसके बाद उन्हें नए परिसर में समायोजित किया जाएगा।"

ऐसी होगा नए बिल्डिंग का स्वरूप 

एक एकड़ में बनने वाली 13 मंजिला नए वाणिज्यिक-सह-आवासीय परिसर में एक बेसमेंट होगा और इसके ऊपर दो मंजिलें पार्किंग के लिए आरक्षित होंगी। तीन-स्तरीय पार्किंग के बाद, दो मंजिलें वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पट्टे पर दी जाएंगी। इसके बाद एक आवासीय परिसर होगा। ऊपरी मंजिलों पर एक बैंक्वेट हॉल भी होगा। आवासीय परिसर के साथ बाजू में एक होटल का भी निर्माण किया जाएगा।"