logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीसरी और चौथी लाइन का काम 60 प्रतिशत पूरा, जल्द पूरा होने की उम्मीद


नागपुर: नागपुर-वर्धा के बीच बन रही तीसरी और चौथी लाइन का काम तेज गति से शुरू है। 78.71 किमी लंबी इस रूट का निर्माण 540.02 करोड़ रूपये की लगत से किया जा रहा है। वर्तमन में दोनों लाइनों का निर्माण लगभग 60 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। साल के आखिर तक लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो जाएगा। इन दोनों लाइनों का निर्माण होने के बाद हवाड़ा से मुंबई जाने वाले रूट की व्यस्था कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। 
 
नागपुर से वर्धा के बीच बन रही दोनों रेल लाइनों को तीन खंडों में बांटा गया है। जिसके तहत बुटीबोरी-बोरखेड़ी-सिंदी 19.33 किलोमीटर, अजनी- बुटीबोरी और सिंदी-सेलू 42.40 और नागपुर- अजनी और सेलू रोड- वर्धा 16.97 किलोमीटर है। वर्तमान में  बुटीबोरी-बोरखेड़ी-सिंदी का खंड है वह पूरा हो चुका है। वहीं  अजनी- बुटीबोरी और सिंदी-सेलू का काम लगभग आखिरी चरण में हैं। साल के आखिर तक यह काम भी पूरा हो जाएगा। वहीं आखिरी नागपुर- अजनी और सेलू रोड- वर्धा का जो भाग है उसका काम तेजी से चल रहा है। 
 

देश के व्यस्ततम रूटों में से एक 

 
हवाड़ा-मुंबई रूट देश में प्रमुख और बेहद व्यवस्त रेलवे रूटों में एक है। रोजाना इस रूट से सैकड़ो की संख्या में गाड़ियां दौड़ती है। जिनमे नागपुर से जाने वाली गाड़ियों की संख्या भी शामिल है। तीसरी और चौथी लाइन का काम पूरा होने और शुरू होने के बाद इस रूट पर जाने वाली गाड़ियों की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी, वहीं गाड़ियों की रफ़्तार में भी बढ़ोतरी होगी।