logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आंदोलन का तीसरा दिन- बारिश में भी डटे रहे सरकारी कर्मचारी


नागपुर: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है.गुरुवार को आंदोलन का तीसरा दिन था.आंदोलनरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है.नागपुर शहर का संविधान चौक आंदोलनकारियों के प्रदर्शन का मुख्य स्थल बन चुका है.गुरुवार को इसमें मेयो और मेडिकल के हड़ताली कर्मचारियों ने भी भाग लिया। आंदोलनकारी दिन में एक नियमित समय पर संविधान चौक पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते है.गुरुवार को नागपुर का मौसम सुहाना था इस प्रदर्शन के बीच बारिश भी हुई लेकिन आंदोलन करने वाले कर्मचारी डटे रहे.कर्मचारियों के इस आंदोलन में ऐसे रिटायर कर्मचारी भी भाग ले रहे है जिन्हे सरकार की पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है बावजूद इसके ये सभी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए इनका साथ दे रहे है.

एकत्रित हुए आंदोलनकारियों को एकजुट रखने और आंदोलन के दौरान मन लगाए रखने के लिए कई तरह के तरीकों को अपनाया जा रहा है.यहाँ कर्मचारी एक दूसरे को कविता,शेरो शायरी,नए और अलग तरह के नारे गीत सुना रहे है.कई कर्मचारी वाद्य यंत्रों के साथ भी पहुंचे। एक खुशमिज़ाज माहौल में आंदोलन को अंजाम दिया जा रहा है.

आंदोलन में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारियों ने सरकार पर फूट डालने का भी आरोप लगाया है.आंदोलन में शामिल नेताओं का कहना है.हम सब एक है लेकिन सरकार की तरफ से यह प्रयास शुरू हो गया है की हमारे आंदोलन को तोडा जाये लेकिन हम अब पीछे हटने वाले नहीं है.जब तक सरकार पुरानी पेंशन के बारे में फैसला नहीं लेती हम काम पर वापस नहीं लौटेंगे।