logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ये दोस्ती टूटेगी नहीं, देवेंद्र फडणवीस को चाणक्य बताते अजित पवार समर्थकों ने लगाए बधाई पोस्टर


नागपुर: राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) का आज जन्मदिन है। अपने नेताओं के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए पोस्टर लगाए हुए हैं। इसी दौरान शहर के एनसीपी कर्यकर्ताओं द्वारा लगाए बैनर-पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। पवार समर्थकों ने फडणवीस को राजनीति का चाणक्य बताते हुए लिखा है कि, ये दोस्ती टूटेगी नहीं। 

शहर के लक्ष्मी भवन चौक पर लगे इस पोस्टर में शुभकानाएं देते हुए लिखा, “ ये दोस्ती टूटेगी नहीं। राजनीति के दादा, अजित पवार और राजनीति के चाणक्य देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।” 

ज्ञात हो कि, दो जुलाई को अजित पवार ने बगावत करते हुए अपने समर्थक विधायकों के साथ राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए थे। जहां पवार ने उपमुख्यमंत्री और उनके समर्थक विधायक मंत्री पद की शपथ ली। पवार के इस निर्णय से एनसीपी दो फाड़ में विभाजित हो गई है। अजित पवार और शरद पवार गुटों में पार्टी बंट गई है।