logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में इस बार भीषण गर्मी का प्रकोप, अप्रैल में रहेगी प्रचंड गर्मी


नागपुर: विदर्भ समेत पूरे मध्य भारत में इस बार अप्रैल और मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और कई शहरों में दिन के समय पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

मार्च में ही दिखा था गर्मी का असर

इस बार गर्मी का असर मार्च से ही दिखने लगा था। नागपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। हालांकि, पिछले सप्ताह हल्की राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से सूरज की तेज किरणों से तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार हिट अलर्ट भी सामान्य से अधिक दिनों तक रहेगा।

भीषण गर्मी के बीच राहत भी संभव

गर्मी के बीच थोड़ी राहत मिलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी के दौरान अचानक से बारिश और तेज हवाओं के झोंके आ सकते हैं, जिससे कुछ हद तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

गर्मी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार विदर्भ और मध्य भारत के अन्य हिस्सों में तेज धूप के कारण लू और हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहेगा। ऐसे में लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, दोपहर में धूप में निकलने से बचें और हल्के व सूती कपड़े पहनें।

सावधानी ही बचाव

गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है, ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। सूर्य देव के इस प्रचंड रूप से बचने के लिए सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव होगा।