logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वेणा नदी ब्रिज के नीचे फेंके हुए मिले हजारों आधार कार्ड, डाक विभाग के कर्मचारियों की करतूत


नागपुर: आधार कार्ड को देश का नागरिक होने का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। कई लोगों ने आधार कार्ड, सेंटरों पर जाकर बनवाए। उन्हें बताया गया कि डाक विभाग द्वारा आधारकार्ड आपके घर के पते पर पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन हकीकत इसके विपरित है। 

हिंगना इलाके के आउटर रिंग रोड पर मौजा रायपुर वेणा नदी के ब्रिज के नीचे हजारों की संख्या में आधार कार्ड मिले हैं. वहीं, दूसरी ओर इन कार्डों के असली हकदार इनकी प्रतीक्षा में हैं, लेकिन उनका यह आधार कार्ड डाक विभाग के कर्मचारी वेणा नदी के ब्रिज के नीचे फेंककर चले गए। इस जगह पर कुछ दस्तावेज जलाए जाने की भी चर्चा हो रही है। 

हजारों की संख्या में आधारकार्ड सहित अन्य दस्तावेज , जिसमें भारत सरकार व महाराष्ट्र शासन संबंधी दस्तावेज भी शामिल हैं। इसके बारे में हिंगना पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस का एक दस्ता मौके पर पहुंचकर सारे दस्तावेजों को एक बोरी के अंदर भरा और उसे जब्त कर थाने ले गया है। हिंगना के थानेदार जितेंद्र बोबडे के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की गई है। 

विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। ऐसे में आधार कार्ड जैसे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज का इस तरह से मिलना डाक विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों की करतूतों को उजागर कर रहा है। नागरिकों की मांग है कि उनके आधारकार्ड जिन डाक विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों के कारण उनके घर पहुंचाने के बजाय ब्रिज के नीचे मिले हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

देखें वीडियो: