logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर की विधान भवन नए कलेवर में आएगी सामने, निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 125 करोड़ किये आवंटित


नागपुर: महल स्थित टाऊन हॉल (Town Hall) यानी शहर का विधान भवन जल्द ही नए कलेवर और आधुनिक सुविधाओं के साथ सामने आने वाला है। इसको लेकर राज्य सरकार की तरफ से 125 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं। जिसके माध्यम से मौजूदा टाऊन हॉल को तोड़कर उसी जगह पर चार मंजिला एक नयी और भव्य ईमारत तैयार की जायेगी। इस इमारत में मौजूद टाऊन हॉल से अधिक संख्या में नगरसेवकों के बैठने की व्यवस्था होंगी। इसी के साथ ईमारत में महापौर, सदन नेता और नेता प्रतिपक्ष सहित अधिकारियों के कार्यालय भी होंगे। 

मौजूदा टाउन हॉल का निर्माण 60 के दशक में किया गया था। मौजूदा बिलिंग के रखरखाव में मनपा करोडो रुपये खर्च करती है। इसी को देखते हुए बीते कई वर्षो से नई इमारत की मांग की जा रही थी। इसको लेकर मनपा बजट में कई बार ऐलान भी किया गया, लेकिन फ़ाइल आगे नहीं बढ़ी। बीते वर्ष सितंबर में नया प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। वहीं अब सरकार की तरफ से पैसे जारी होने के बाद अधिकारीयों ने जल्द से जल्द काम शुरू करने की बात कही है।

मौजूदा टाउन हॉल की जगह बनने वाली नई इमारत के तल मंजिल पर वीवीआईपी के लिए प्रवेश द्वार और पार्किंग होगी। वहीं पहले मंजिल पर कॉन्फ्रेंस रूम और कार्यालय होंगे। दूसरी मंजिल में पार्षदों को बैठने वाला सभागार होगा। जिसमें 228 नगरसेवक सहित 50 अधिकारियों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। इसी मंजिल पर अधिकारियों और पदाधिकारियों के कार्यालय भी होंगे। तीसरी मंजिल पर मीडिया कार्यालय सहित चौथे माले पर कैंटीन सहित अन्य ऑफिस बनाये जायेंगे।

 दो साल में पूरा होगा बिल्डिंग का काम 

सरकार से प्रस्ताव पास होने और फंड जारी होने के बाद अधिकारीयों ने जल्द से जल्द टेंडर जारी करने की बात कही है। इसी के साथ दो साल में नई बिल्डिंग को पूरा करने की समय सीमा भी तय की गई है। हालांकि, इस दौरान जो हेरिटेज बिल्डिंग है उसे नहीं तोडा जाएगा।

देखें फूल वीडियो: