logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: ट्रक ने बाइक को मारा कट, एक महिला की हुई मौत, मनसर में हुआ हादसा


नागपुर: रामटेक के मनसर रामधाम क्षेत्र परिसर के पास एक अज्ञात ट्रक चालक बाईक सवार को कट मार दिया, जिसके कारण एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

कटंगी निवासी लकेश बिसेन अपनी पत्नी राणु बिसेन एवं पुत्र हिंमाशु बिसेन के साथ बाईक में सवार होकर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 से होते हुए नागपुर जा रहा था. इसी बीच किसी अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक को कट मार दिया. इसमें बाईक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाईक सवार महिला राणु बिसेन महामार्ग में गिर गई. सर में गंभीर चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

घटना की जानकारी मिलते ही रामटेक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए रामटेक उपजिला रूग्णालय भेज दिया है. जबकि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है. आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है.