logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल, अस्पताल जाते वक्त पिता पुत्र की मौत


नागपुर: रामटेक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय महामार्ग 44 में खुमारी गांव के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मर दी. इस टक्कर से बाईक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो गई.

खैरी बिजेवाडा रामटेक निवासी प्रकाश नारनवरे और पुत्र मौसम नारनवरे अपने खेत का काम निपटा कर अपने घर जा रहें थे. इसी बीच जबलपुर से नागपुर जा रहे ट्रक चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिता एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. 

दोनों घायलों को नागपुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा के लिए भेजा गया, जिसमें प्रकाश नारनवरे की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि पुत्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है. 

प्रकरण की जानकारी रामटेक पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक एवं चालक को अपने आधीन ले लिया है. ट्रक चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. तथा आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है.