logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वर्धमान नगर चौक पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक गंभीर रूप से जख्मी, आरोपी चालक मौके से हुआ फरार


नागपुर: नागपुर के वर्धमान नगर चौक पर शनिवार की सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस जोरदार टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा घटनास्थल से फरार हो गया। घायल चालक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। लकड़गंज पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। 

यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई। सुबह का समय होने चलते घायल चालक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लकड़गंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

टक्कर के तुरंत बाद आरोपी चालक अपना ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया था। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पीओपी की बोरियों से भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने जुटी है।