logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो को उड़ाया, फिर हुआ फरार


नागपुर: शहर की सड़कों पर पैदल चलना भी अब किसी जोखिम से कम नहीं। यह हम नहीं कहते बल्कि नागपुर शहर में आए दिन सड़को पर हो रहे हादसे इस बात कि गवाही दे रहे हैं। शहर के कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जहां एक लापरवाह तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क से जा रहे 2 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

कोतवाली पुलिस थाने के महाल परिसर में यह सड़क दुर्घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। एक लापरवाह कार के चालक ने सड़क से जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से  जोरदार टक्कर मारी और बिना रुके आगे पैदल जा रही एक अन्य महिला को भी उड़ा दिया।हालांकि सौभाग्य से एक छात्र इस हादसे में बाल-बाल बच गया। 

इस घटना को अंजाम देने के बाद हालांकि कार चालक तेजी से अपनी कार लेकर वहां से भाग गया जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि शुक्रवार दोपहर तक इस मामले में कोई भी शिकायत अभी तक पुलिस थाने में नहीं पहुंची थी।