logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव का साम्राज्य संजय की वजह से ही डूबा,उन्हें अब भी नहीं समझता कहां क्या बोला जाये- अब्दुल सत्तार 


नागपुर:राज्यसभा सांसद संजय राऊत लगातार बयानबाजियां कर रहे है.हालही में उनके विधिमंडल को चोरमंडल कहे जाने वाले बयान को लेकर ख़ासा बवाल कटा,राऊत द्वारा दिए गए बयानों की राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने भी ख़बर ली है.नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सत्तार ने कहा की उद्धव ठाकरे और शिवसेना के साम्राज्य के पतन की असल वजह संजय राऊत ही है.वह बिना जाने,सोचे समझे ही बात करते है. राजनीति के समीकरण को कहां जोड़ना है, कैसे जोड़ना है, क्या कहना है, कहां कहना है, उसके क्या परिणाम निकलेगा यह वो नहीं सोचते है,आज शिवसेना का जो पतन हुआ है उसके लिए वो ही ज़िम्मेदार है.वो खुद राज्यसभा के सदस्य है और यह पद उन्हें हमारे ही मतों से हासिल हुआ है.
 
सत्तार ने कहा की एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की हालत बहुत खराब हो गई है। शिवसेना के नाम और पार्टी के चुनाव चिन्ह धनुष-बाण के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। लेकिन चुनाव आयोग ने दोनों को एकनाथ शिंदे के का क़रार दिया। 
 
सत्तार के मुताबिक  राउत ने हालही में विधायकों को चोर कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया है लेकिन वो अब भी अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधायक को चोर कहना गलत है.