logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का किया ऐलान, तुमाने ने कहा- जीतेंगे तो हम ही


नागपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना बताते हुए पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण आवंटित कर दिया है। आयोग के इस निर्णय को उद्धव ठाकरे ने पक्षपाती बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में जाने का ऐलान कर दिया है। वहीं अब इस पर रामटेक सांसद कृपाल तुमाने ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "चुनाव आयोग में भी हमारी जीत हुई है और सुप्रीम कोर्ट में भी हमारी जीत होगी।" शनिवार को एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए तुमने ने यह कहा।

रामटेक सांसद ने कहा, 'मैंने दशहरे पर ही बता दिया था कि एकनाथ शिंदे के साथ ठाकरे गुट के दो सांसद और 10 विधायक आएंगे. हालांकि किन्हीं कारणों से वह पार्टी में बने रहे। उस वक्त हमारे साथ 12 सांसद थे। फिर हमारे साथ गजानन कीर्तिकर आए। इसलिए हमारे पास 13 सांसद हैं।" उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे के साथ दो सांसद एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे। तो हमारे सांसदों की संख्या 15 हो जाएगी। इसके अलावा 10 विधायक भी जल्द ही हमारी शिवसेना में शामिल होते नजर आएंगे।"

कृपाल तुमाने ने कहा, ''चुनाव आयोग ने हमें आधिकारिक तौर पर शिवसेना दी है. तो एकनाथ शिंदे इस पार्टी के प्रमुख हैं। हम सब उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हमें विश्वास था कि जिसके पक्ष में विधायक-खास बड़ी संख्या में जाएंगे, परिणाम उसी के पक्ष में आएगा। इस फैसले की उम्मीद थी।” तुमाने ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में भी हम जीतेंगे। एकनाथ शिंदे ने 20 जून को शिवसैनिकों के लिए जो किया, अब हम पूरी तरह विजयी हैं। अब हम उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।"