logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक, ड्राइवर की मौत


नागपुर: हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत अमरावती रोड स्थित  धामना परिसर के उड़ान पुल से एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर पर जा गिरा। इस दुर्घटना में घर में रखा सारा सामान तहस-नहस हो गया जबकि हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि सौभाग्य से इस दुर्घटना घर में मौजूद किसी भी सदस्यों को कोई भी हानि नहीं हुई है। हिंगना पुलिस इस मामले में आगे की जाँच कर रही है।

हिंगना पुलिस थाने के अमरावती रोड स्थित धामना उड़ान पुल से एक ट्रक बीती रात अनियंत्रित होकर एक घर पर जा गिरा। यह घर रमेश कोल्हे नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। यह हादसा करीब 11:45 बजे के दौरान घटित हुआ। धुले निवासी हर्षल पाटिल नामक ट्रक चालक अमरावती रोड से अपना ट्रक लेकर जा रहा था उसी दौरान धामना उड़ान पुल पर उसका ट्रक पर से नियंत्रण खो गया जिसके चलते यह ट्रक पुल से नीचे गिर कर रमेश पाटिल के मकान पर जा गिरा। 

इस हादसे में ट्रक चालक हर्षल पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में घर में मौजूद किसी भी सदस्य को कोई भी हानि नहीं हुई परंतु इस हादसे में पूरा घर तहस-नहस हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और घटना का पंचनामा कर  आगे की जांच  कर रही है।