logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

यूपीएससी के परिणाम घोषित,नागपुर केंद्र से चार उम्मीदवारों का चयन


नागपुर: केंद्रीय लोकसेवा आयोग ( यूपीएससी ) परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित हुए.इस परीक्षा में भारतीय प्रशासकीय सेवा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के चार विद्यार्थियों ने बाजी मारी है.वर्ष 2023 को यूपीएससी के परिणाम में प्रशिक्षण केंद्र की हिस्सेदारी बढ़ी है.इस केंद्र से सात उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था जिनमें से चार प्रशिक्षणार्थियों का चयन हुआ है. अमित इंदूवाडे, राजश्री देशमुख, राहुल आत्राम और प्रतीक कोरडे संघ लोक सेवा में चयनित उम्मीदवारों के नाम है.यूपीएससी के लिए 24 मई से 18 मई 2023 की कालावधि में 582 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था.इसमें से नागपुर में चार उम्मीदवारों का चयन हुआ है.नागपुर स्थित इस केंद्र में प्रशासकीय सेवा पूर्व प्रशिक्षण दिया जाता है.केंद्र के संचालक डॉ. प्रमोद लाखे ने परिणाम में केंद्र की हिस्सेदारी को लेकर समाधान व्यक्त किया है.