logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस-पवार की जोड़ी पर वड्डेटीवार का बयान,बैल की जोड़ी में दोनों बैल मजबूत हो तो अपनी-अपनी तरफ भागते है


नागपुर: राज्य में अब दो उपमुख्यमंत्री बन गए है.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 40 से अधिक विधायक अजित पवार के साथ सत्ता में शामिल हो गए है.फडणवीस के साथ अजित पवार की यह दूसरी मर्तबा जोड़ी है लेकिन इस बार फडणवीस और पवार दोनों उपमुख्यमंत्री है.पवार और फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कुछ इस तरह से व्याख्या की,वड्डेटीवर ने दोनों ही नेताओं को कर्मठ नेता और काम के अपने लक्ष्य को लेकर समर्पित बताया। वड्डेटीवर ने कहा की एक बैल जोड़ी हो और एक बैल दमदार और कमज़ोर हो तो ठीक रहता है लेकिन अगर दोनों ही मजबूत हो तो बैलगाड़ी को हांकने वाले की फ़जीहत हो जाती है क्यूंकि दोनों मजबूत बैल अपनी-अपनी दिशा में भागने की कोशिश करते है.वड्डेटीवर ने आशंका जताई की आने वाले समय में फडणवीस और पवार के बीच भी संघर्ष हो सकता है.

 
शिंदे का कार्यकाल महज़ अगले विधानसभा सत्र तक विधानसभा 
वड्डेटीवार ने दावा किया की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कार्यकाल अब सिर्फ अगले विधानसभा सत्र तक है.भाजपा को विधायकों की अपात्रता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का अंदेशा है.इसलिए अजित पवार को साथ लेकर भाजपा ने सरकार को स्थिर कर लिया है.

 
राष्ट्रवादी कांग्रेस सत्ता के बिना नहीं रह सकती,जो फूट पड़ी वो अपेक्षित थी 
वड्डेटीवार ने कहा की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जो फूट पड़ी है वह अपेक्षित थी ही क्यूंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना नहीं रह सकती। पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्त्ता भी चाहते थे की सत्ता में पार्टी आ जाये। अजित पवार ऐसा कुछ करने वाले है इसकी अपेक्षा पहले से ही थी.शरद पवार ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे.