logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

वसुमना पंत और वैष्णवी बी. होंगी नागपुर मनपा की अपर आयुक्त, राज्य सरकार ने सात आईएएस का किया तबादला


नागपुर: देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में सरकार बनने के बाद से प्रशासनिक फेरबदल शुरू है। बुधवार को फिर सात आईएएस का तबादला किया गया। इसके तहत वसुमना पंत और वैष्णवी बी. को नागपुर महानगर पालिका का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया है। इसी के साथ डॉ. भारत बस्तेवाड को मनरेगा नागपुर का आयुक्त होंगे। 

राज्य में महायुति सरकार बनने के बाद से बड़ी संख्या में अधिकारियो का तबदला किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सात अधिकारीयों का तबादला किया गया। सरकार ने वनमति नागपुर की महानिदेशक रही वसुमना पंत को नागपुर मनपा का अतिरिक्त मनपा आयुक्त नियुक्त किया है। इसी के साथ 2019 बैच की आईएएस और वर्तमान में अकोला जिला परिषद की सीईओ वैष्णवी बी. को भी नागपुर मनपा का अतिरिक्त आयुक्त बनाकर उपराजधानी भेजा गया है। 

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों मनपा की अपर आयुक्त रही अंचल गोयल को मुंबई जिलाधिकारी नियुक्त कर तबादला किया गया। तब से अतिरिक्त आयुक्त का पद खाली था। इसी के साथ सरकार ने रायगढ़ के जिलाधिकारी रहे 2013 बैच के भारत बस्तेवाड मनरेगा आयुक्त बनाकर नागपुर भेजा गया है। 

दो साल बाद मनपा को मिले तीन आईएएस अधिकारी 

नागपुर महानगर पालिका में आयुक्त सहित दो अपर आयुक्त की नियुक्ति होती है। हालांकि, पिछले दो सालों से मनपा में मात्र दो आईएएस अधिकारी काम कर रहे थे। वहीँ एक पद खाली थी। करीब दो साल बाद मनपा को तीन आईएएस अधिकारी मिले हैं।