logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सब्ज़ी विक्रेता कर रहा था ड्रग्स बिक्री का काम,पुलिस ने पकड़ा


नागपुर: नागपुर की नंदनवन पुलिस की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद हसन बाग परिसर में एक युवक को मेफेड्रोन ड्रगस के साथ गिरफ़्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद नौशाद उर्फ राजा मोहम्मद इब्राहिम है जिसके पास से 15 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद की गई है। पुलिस निरीक्षक  रविंद्र नाईकवाड़ ने बताया की आरोपी  सब्जी भाजी बेचने का काम करता है और कयास है की इसी की आड़ में वह एमडी ड्रग्स की बिक्री भी कर रहा था. नंदनवन पुलिस की टीम अपने थाना परिसर में गश्त कर ली थी इसी दौरान उन्हें गोपनीय जानकारी मिली कि एक युवक हसनबाग परिसर में ड्रग्स की खेप लेकर आ रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने हसनबाग परिसर में ट्रैप लगाकर आरोपी मोहम्मद नौशाद उर्फ राजा मोहम्मद इब्राहिम को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स पुलिस के हाथ लगी।आरोपी सब्जी भाजी बेचने का काम करता है और इसी आड में वह मेफेड्रोन ड्रग्स की बिक्री भी कर रहा था। आरोपी इस माल कहां से लाया था और किसे देने वाला था इसकी  जांच पुलिस कर रही है।