logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ सहीत महाराष्ट्र में आज से बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी हवाओं के कारण बहेगी शीतलहर


नागपुर: राज्य में मौसम शुष्क हो रहा है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण आज सोमवार (30 तारीख) से ठंडी हवाएँ बढ़ेंगी। रविवार (29 तारीख) को राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

अफगानिस्तान से आ रहे पश्चिमी चक्रवात के कारण लेह, लद्दाख, कश्मीर इलाकों में बर्फबारी हो रही है. कश्मीर में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. साथ ही पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है. इसलिए संभावना है कि बादल छाए रहेंगे और ठंड की मात्रा बढ़ेगी.

4 जनवरी के बाद शीतलहर की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने 3-4 जनवरी को एक नए पश्चिमी चक्रवात के पूर्वानुमान के कारण फिर से बर्फबारी और शीत लहर की संभावना जताई है।