logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भूकंप के झटकों से हिली विदर्भ की धरती : नागपुर, गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा -गोंदिया में भूकंप के झटके


नागपुर: बुधवार सुबह विदर्भ की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई। नागपुर, गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा, और गोंदिया में भूकंप के हलके और तीव्र झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र तेलंगाना के मुलुगु जिले में था। जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। सुबह करीब 7:30 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए, जिनका असर 273 किलोमीटर दूर चंद्रपुर, 315 किलोमीटर दूर गडचिरोली, और 450 किलोमीटर दूर नागपुर तक पड़ा।

नागपुर में गोधनी, बेसा और अन्य इलाकों में खिड़कियों में कंपन हुआ और लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नागरिकों को भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने और सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।