logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रैली में हथियार लहराने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने छह युवकों को किया गिरफ्तार


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर आयोजित एक रैली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई युवक हाथ में तलवार लहराते हुए दिख रहे है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रैली का आयोजन करने वाले और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक सहित नौ युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अभी तक छह युवको को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामला दर्ज करने वाले में रैली का आयोजन करने वाले अंकित पाचपुते, आशीष अम्बुले, सहित डीजे आदित्य सिंगणजूड़े, राकेश शाहू, कुंदन तापडे, रजत आंबोली और योगिन्दर वभड़े है। युवको ने बिना अनुमति के रैली का आयोजन किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर हिंदवी समाज ग्रुप ने रैली निकाली थी। पारडी के राम भूमि सोसाइटी से लेकर मोमिनपुरा, गोलीबार चौक होते हुए महल स्थित गांधी गेट के पास समाप्त हुई। इस रैली में करीब 60-70 बाइक शामिल थी। जैसे ही रैली मोमिनपूरा के अंदर से गुजरी रैली में शामिल कई युवको ने तलवार निकालकर लहराना शुरू कर दिया। इस दौरान एक डीजे की गाड़ी में बैठे अर्पण गोपले ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर उपलोड कर दिया।

देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने वीडियो के आधार पर नौ युवकों के अवैध हथियार लेकर घूमने, दंगा फ़ैलाने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं अभी तक छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन को पुलिस अभी ढूढ़ रही है।