logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय नगर डेंगू मामला: 48 सैंपल में तीन आए पॉजिटिव


नागपुर: विजय नगर परिसर से इकट्ठा किये गए 48 सैंपल में से तीन सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद मनपा मे हड़कंप मच गया है। फ़िलहाल मनपा द्वारा परिसर में डेंगू रोधी रोधी कार्यक्रम शुरू किया जा चूका है। वहीं तीनों संक्रमितों की स्थिति ठीक बताई जारही है, वहीं घर में ही उनका इलाज शुरू है।
 
बीते दिनों विजयनगर में एक 12 वर्षीय बच्ची पिग्मी संतोष शाहू की मौत हो गई थी। बच्ची के परिजनों ने डेंगू से मौत होने का दावा किया था। हालांकि, हालाँकि महानगर पालिका के मलेरिया-फाइलेरिया विभाग ने जो दस्तावेज उसे हासिल हुए उसके अनुसार मृत्यु की वजह डेंगू से ही हुई होगी इस दावे को ख़ारिज किया है। इसी के साथ मनपा ने मौत के कारण जानने के लिए मामले को  डेथ ऑडिट कमिटी के पास भेज दिया है।