logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार ने बच्चू कडु पर कसा तंज, कहा- उनकी कितनी सुनी जाती है दिख रहा


नागपुर: किसानों के मुद्दे पर प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने आज आंदोलन किया। कडु के इस आंदोलन पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कडु पर तंज कसा है। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “सरकार में उन्हें कितना सुना जाता है इससे समझ आ रहा है।” 

नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “बच्चू कडु को कौन सुनता है यह उन्हें समझ आ रहा है।” इसी के साथ वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि, “उन्होंने जो निर्णय लिया था वह गलत है और भविष्य में योग्य निर्णय लेंगे यह उनसे अपेक्षा है।”

ज्ञात हो कि, अचलपुर विधायक कडु गरीबो और किसानों के मुद्दे पर आज अमरावती में आंदोलन कर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए इस मोर्चे में बड़ी संख्या में किसान और लोग शामिल हुए। बाढ़ में हुए नुकसान, किसानों को नुकसान की भरपाई सहित गरीबों को आर्थिक मदद की मांग को लेकर यह एल्गर मोर्चा निकाला है।