logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार ने बारिश से शहर में पैदा हुई स्थिति पर सरकार को घेरा, वीडियो बोले - सरकार ने नहीं लिया कोई सबक


नागपुर: आज नागपुर शहर में हुई भारी बारिश से कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। कई घरों में पानी घुस गया है। कुल मिलाकर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में जलजमाव की इस स्थिति का आरोप नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर लगाया है।

वडेट्टीवार ने एक्स पर कई जगह के वीडियो साझा कर, सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा, “महागठबंधन सरकार की सिर्फ घोषणाएं, लेकिन असली तस्वीर कुछ और ही है. लाड़ली बहन का ढोल पीटो, लेकिन उपमुख्यमंत्री जिस गढ़चिरोली जिले के पालकमंत्री हैं वहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल में जाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ रहा है।”

इसके बाद वडेट्टीवार ने नागपुर के प्रसिद्ध रामजी श्यामजी पोहे वाले की पानी में डूबी दुकान का वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, “देखिये महायुति का विकास! आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं, उनका यही तरीका है कि जिसका खाना, उसे ही डुबा देना। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर में दिखावे करते हुए जिस 'राम श्याम' के पोहे खाए, उन्हीं राम श्याम बंधुओं की दुकान आज उनके विकास में डूबाकर दिखा दी।”

वडेट्टीवार ने पिछली बारिश में पीड़ितों मदद नहीं मिलने का दवा करते हुए लिखा, “पिछले साल की तरह इस बार भी नागपुर शहर में बारिश ने कहर बरपाया है. पिछले साल नागपुर के लोगों को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ था. उन्हें अभी तक मदद नहीं मिली है. पिछले साल एक ऐसी घटना हुई थी जहां सत्ताधारी मंत्री को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था. लेकिन, सरकार और प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया.”

उन्होंने कहा, “आज फिर बारिश के कारण शहर की वही हालत और बदहाली है. जमा हुआ पानी, लोगों के घरों-दुकानों में घुस रहा है. करोड़ों रुपए का नुकसान... क्या यहां भी फर्जी नैरेटिव बोलकर छूट जाएंगे?”