logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विनायक गर्ग और दीपक कुमार गुप्ता पहुंचेंगे नागपुर, दोनों DRM के हुए तबादले


नागपुर: रेलवे बोर्ड की नई पॉलिसी के अनुसार जनवरी से पहले विभिन्न रेल मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों के स्थानांतरण किये गये. इनमें नागपुर स्थित मध्य रेल और दक्षिण पूर्व मध्य रेल के मंडलों के भी डीआरएम शामिल हैं. 

मध्य रेल मंडल के नये डीआरएम विनायक गर्ग होंगे जो वर्तमान में पश्चिम रेलवे, मुंबई में पदस्थ थे. वे मनीष अग्रवाल का स्थान लेंगे. इसी प्रकार दीपक कुमार गुप्ता एसईसीआर, नागपुर के नये डीआरएम होंगे. वे वर्तमान डीआरएम नमिता त्रिपाठी का स्थान लेंगे. नये वर्ष से पहले सभी डीआरएम अपना नया पदभार संभाल लेंगे. 

रेलवे बोर्ड ने नई पॉलिसी बनाई है कि अब देश के सभी रेल मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों के ट्रांसफर जनवरी माह में किये जायेंगे. वर्तमान में कई रेल मंडल ऐसे भी रहे हैं जहां के डीआरएम अपने कार्यकाल का एक वर्ष भी पूरा नहीं कर पाये थे परंतु नई पॉलिसी के चलते उनके भी ट्रांसफर किए गए.