logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन के पुराने रिजर्वेशन हॉल की गिरी दीवार, बड़ा हादसा होने से टला


नागपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के इटारसी छोर पर स्थित गार्ड लॉबी के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे मेल सर्विस की इमारत से सटी पुराने रिजर्वेशन हॉल की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पुरानी इमारतों को गिराने का काम चल रहा था। पुराने रिजर्वेशन हॉल का 90% हिस्सा पहले ही तोड़ा जा चुका था, और गिरी हुई दीवार इसी इमारत का पिछला हिस्सा थी। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से टीन की ऊंची फेंसिंग पहले ही लगा दी थी, जिससे इस हादसे की गंभीरता कुछ हद तक कम हो गई।

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन यह घटना स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर रही है।