logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए तैयार हो वॉशरूम, जी20 के दौरान पोल खोलने की दी चेतावनी


नागपुर: सिटीजन फोरम (Nagpur Citizen Forum) द्वारा नागपुर शहर में राइट टू पी (Right to Pee) को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक वर्ष से शुरू इस आंदोलन के तहत शहर के बाजारों में महिलाओं के लिए प्रसाधन गृह बनाये जाने की मांग है। रविवार को फिर एक बार इस अभियान के तहत फोरम से जुड़ी महिलाओं ने अपने लिए राइट टू पी अधिकार की मांग की। 

इस अभियान का हिस्सा बनी वकील और सामाजिक कार्यकर्त्ता स्मिता सिंगलकर का कहना है की वो लगातार 2007 से महिलाओं के अधिकारों के लिए काम कर रही है और खुद जिले की सेक्सुअल हरासमेंट कमिटी की सदस्य भी है,उनके पास पब्लिक टॉयलेट में महिलाओं के साथ किस तरह से शोषण होता है इसकी शिकायतें लगातार आती रहती है इसलिए जरुरी है की शहर में खास तौर से महिलाओं के लिए टॉयलेट होना बेहद जरुरी है। 

हर तबके की महिलाओं ने लिया आंदोलन में भाग

शहर में उचित पैमाने पर महिलाओं के लिया प्रसाधन गृह का उपलब्ध न होना यह कोई सामान्य समस्या नहीं है।किसी महिला की दृष्टि से समझा जाये तो यह बेहद मुश्किल है इस आंदोलन में सिर्फ गृहणियों से हिस्सा नहीं लिया बल्कि डॉक्टर और अलग-अलग प्रोफेशन से जुडी महिलाओ ने हिस्सा लेकर अपनी तकलीफों को साझा किया।

प्रसाधन ग्रहों का निर्माण किया जाये

महिलाओं का यह आंदोलन शहर की सार्वजनिक जगहों के ही साथ प्रमुख बाजारों में प्रसाधन गृह निर्माण किये जाने को लेकर है,इनकी मांग है की जी 20 को लेकर जिस तरह से शहर भर में सुंदरता के काम शुरू है उसी तरह उनकी समस्याओं को ध्यान में रखकर प्रसाधन ग्रहों का निर्माण किया जाये।