logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

22 और 23 जुलाई को विदर्भ में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी


नागपुर: विदर्भ (Vidarbha) में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने पश्चिम विदर्भ के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 22 और 23 जुलाई को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिम विदर्भ के कुछ जिलों में भी अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने इन चारों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में कई स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, पश्चिम विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।