logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सहित पुरे विदर्भ में येलो अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका


नागपुर: नागपुर सहित पुरे विदर्भ के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 28 से लेकर 31 जुलाई तक विदर्भ के तमाम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। 

गोंदिया-भंडारा के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने विदर्भ के पूर्वी जिले गोंदिया और भंडारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं इन जिलों में गुरुवार रात से ही तेज बारिश शूरू हो गई है। भारी बारिश के दौरान दोनों जिलों में कई जगह जलजमाव और लोगों के घरों में पानी भरने की जनकारी सामने आईं है। वहीं इस कारण नागरिकों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

गोसीखुर्द के 23 गेट खोले

जिले में हो रही लागातार बारिश के कारण गोसीखूर्द डैम के 32 गेटो में से 23 गेट खोल दिए हैं। गेटों को आधा मीटर खोला गया है। इस दौरान डैम से 2675 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं डैम से पानी छोड़ने के कारण आसपास के गांव में बाढ़ की स्थिती उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखने हुए प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने लिया जायजा

बुधवार गुरुवार को नागपुर जिले में हुई जोरदार बारिश और उसके बाद बने बाढ़ के हालातों की जानकारी उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ली। उपमुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी और जिलाधिकारी बिपिन इटनकर के साथ बैठक की ओर स्थिती का जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने तुरंत नुकसान का पंचनामा कर राहत देने का आदेश भी दिया।