logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में फिर बदलेगा मौसम! कई जगह बेमौसम बारिश, तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने का अनुमान


नागपुर: चक्रवात फेंगल के कारण राज्य के मौसम में कई बदलाव हुए। कई जगहों पर बेमौसम बारिश भी देखने को मिली। अब फिर से मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों में राज्य में बारिश होने की संभावना है।

विदर्भ के जिलों में भी पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हैं और कई जगह बेमौसम बारिश भी हुई है। अब नागरिकों को इससे राहत मिलेगी। अगले 3 दिनों में मौसम फिर बदलने और नमी बढ़ने की आशंका है। 

आज 7 दिसंबर को विदर्भ के 3 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन जिलों गढ़चिरोली, अकोला, बुलढाणा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, 8 दिसंबर को नागपुर इन जिलों के साथ नागपुर में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 

दिसंबर में विदर्भ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।